नगर पालिका राजगढ़ का कर्मचारी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Oct 13, 2025 - 13:44
 0
नगर पालिका राजगढ़ का कर्मचारी 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर ने नगर पालिका राजगढ़ में प्रभारी राजस्व/भूमि शाखा रामहेत बैरवा को 12,000 रुपए  की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने अपनी पत्नी के नाम से खरीदे प्लॉट का पट्टा बनवाने के लिए फाइल लगाई थी, लेकिन आरोपी कर्मचारी ने पट्टा जारी करने और दूसरे प्लॉट के कन्वर्जन आदेश के लिए ₹15,000 की रिश्वत मांगी। पहले 3,000 रुपए  ले चुका था, जबकि सोमवार को बाकी 12,000 रुपए  लेते समय एसीबी ने उसे पकड़ लिया।
कार्यवाही एसीबी चौकी अलवर प्रथम प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................