14 व 15 अक्टूबर को यहां लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 14 अक्टूबर को नगर परिषद खैरथल के ग्राम दादरहेडा, नॅगला डूॅगर, श्यामाका, जिलोता, हेतु सभागार नगर परिषद खैरथल में तथा नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 49,50,51 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में तथा नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 1 से 25 हेतु फॉलो अप शिविर सभागार नगर परिषद तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 18,19 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 19 व ग्राम तहनौली हेतु नगर पालिका किशनगढ़ बास में तथा नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 1,2,3,4,5,6,7 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में तथा 15 अक्टूबर को नगर परिषद खैरथल के ग्राम वल्लभग्राम, निभेडा, पाटन मेवान, सिवाना हेतु सभागार नगर परिषद खैरथल में तथा नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 52,53,54 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में तथा नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 1 से 25 हेतु फॉलो अप शिविर सभागार नगर परिषद तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 20,21 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 19 व ग्राम तहनौली हेतु कार्यालय नगर पालिका किशनगढ़ बास में तथा नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 8,9,10,11,12,13,14 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।