उदयपुरवाटी क्षेत्र को अब मिलेगी निर्बाध विधुत आपूर्ति, ट्रिपिंग की समस्या का होगा निस्तारण

Oct 15, 2025 - 12:50
 0
उदयपुरवाटी क्षेत्र को अब मिलेगी निर्बाध विधुत आपूर्ति,  ट्रिपिंग की समस्या का होगा निस्तारण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पूर्व में संचालित 132 केवी जीएसएस उदयपुरवाटी से उदयपुरवाटी क्षेत्र के 11 केवी फीडर ओवर लोड चल रहे थे जिसके कारण उदयपुरवाटी शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध विधुत आपूर्ति नहीं मिल रही थी तथा ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड रहा था। उक्त्त समस्या को मध्यनजर रखते हुए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत 33/11 केवी जीएसएस उदयपुरवाटी स्वीकृत किया गया है।

उदयपुरवाटी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त 33/11 केवी जीएसएस को 132 केवी जीएसएस उदयपुरवाटी से पृथक कर 04 अक्टूबर 2025 को क्रियान्वित एंव संचालित किया गया है जिसमें 5 एमवीए क्षमता को दो पावर ट्रासंफार्मर स्थापित किये गये है। उक्त जीएसएस की अनुमानित लागत 379.01 लाख रूपये है। जिसके अन्तर्गत 9, 11 केवी फीडर कियान्वित किये गये है। उक्त 33/11 केवी जीएसएस के संचालन से उदयपुरवाटी शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र नांगल, कोट एवं शाकम्बरी रोड क्षेत्र के 10000 उपभोक्ता लाभान्वित होगें। उपभोक्ताओं को गुणवतापूर्वक निर्बाध विधुत आपूर्ति मिलेगी तथा ट्रिपिंग की समस्या का निस्तारण होगा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................