बोलेरो की टक्कर बाईक सवार की मौत दीपावली पर्व गम में बदला
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ थाना क्षेत्र के नीमला-राजपुर बड़ा सड़क मार्ग के मध्य स्थित मोतीवाड़ा ग्राम में रविवार को बोलेरो व बाईक की भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत में बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। वही बोलेरो चालक बोलेरो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी पहुंचाया। राजगढ़ थाने के एसआई दौलत सिंह ने बताया कि ग्राम मोतीवाडा निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र नवाब सिंह राजपूत बाईक पर सवार होकर अपने घर से निजी काम के लिए जा रहा था। तभी मोतीवाडा के समीप चौराहे पर राजपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे शैलेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गयी।
वही मृतक के पिता का चिकित्सालय में रो-रोकर बुरा हाल हो गया और बेसुध हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में परिजनों ने थाने में अभी कोई मामला दर्ज नही करवाया है।