पेट्रोल पंप पर गुंडों का हमला, पुरानी रंजिश का खूनी खेल
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कैरवा जाट ग्राम में स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर एक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने लात-घूंसों से मारपीट कर एक जने को जख्मी कर दिया।
यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैरवा जाट निवासी महेंद्र पेट्रोल पंप पर ट्रेक्टर के लिए केन में डीजल लेने आया। इस दौरान पिकअप में सवार आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और महेंद्र पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मामला तीन महीने पुराने विवाद से जुड़ा हुआ है।
तीन माह पहले महेंद्र के भाई और एक साथी के साथ भी ऐसे हमला हुआ था तब आरोपियों ने हवाई फायरिंग की थी। तब पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी फरार चल रहे थे। तब से आरोपी पक्ष लगातार राजीनामे का दबाव बना रहा था। जब महेंद्र के परिवार ने समझौता करने से इनकार कर दिया, तो रविवार को पेट्रोल पंप पर उसे पीट दिया गया पुराना विवाद ढाकपुरी निवासी एक व्यक्ति का मेडिकल शॉप पर हुआ जब आरोपी युवक मेडिकल संचालक के दवाई के पैसे नही दे रहे थे, मेडिकल संचालक महेंद्र के गांव का मेहमान था इन्होंने आरोपियों को उलाहना दिया जिसके बाद से ये विवाद बढ़ता चला गया।
इसके बाद ही तीन महीने पहले आठ मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग की थी हमलावरों की पहचान विनोद मीणा निवासी मीणा का बास, उम्मेद मीणा निवासी मीणा का बास, विशाल जाट निवासी भजीट, जीतू मीणा निवासी मीणा का बास, वीर सिंह निवासी जोगी नगला, रमजान खान निवासी मेव बास के रूप में हुई है घटना में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।