एक साल से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी, पानी को तरस रहे ग्रामीण; भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट

May 20, 2026 - 20:13
 0
एक साल से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी, पानी को तरस रहे ग्रामीण; भीषण गर्मी में गहराया पेयजल संकट

उदयपुरवाटी  (सुमेर सिंह राव ) ग्राम नांगल  में जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित पेयजल टंकी करीब एक वर्ष से तैयार खड़ी है, लेकिन आज तक गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन दिए जाने थे, लेकिन अब तक करीब 40% प्रतिशत घरों में जल कनेक्शन नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार विभाग द्वारा कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई शुरू कर बाद में बंद कर दी गई तथा टंकी को सील कर दिया गया। पिछले दो माह से ग्रामीण लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

गांव में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के कारण लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं एवं बच्चों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी पानी की टंकी को तुरंत चालू करवाकर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

इस दौरान बनवारी लाल सैनी (सैनी समाज अध्यक्ष नांगल), एडवोकेट ताराचंद नांगल, प्रताप सिंह, लक्खी प्रसाद सैनी, धुकलराम सैनी, दशरथ सिंह शेखावत, मदन सैनी बावड़ी, गोपाल सैनी, झाबरमल सैनी, अशोक सैनी एवं मदन सैनी तामीड़ा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................