भजनलाल सरकार के 18 महीने का विकास विश्वास और सुशासन का नया युग मदन राठौड़

प्रमोद जैन भाया को खनिज विभाग के भ्रष्टाचार के आरोपों को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान देकर मिली क्लीन चिट

Nov 2, 2025 - 06:37
 0
भजनलाल सरकार के 18 महीने का विकास विश्वास और सुशासन का नया युग मदन राठौड़

बीजेपी, निर्दलीय प्रत्याशी भाया के   भ्रष्टाचार पर वोट मांग रहे हैं वही  प्रमोद जैन भाया विकास 36 काम के नाम पर वोट मांग रहा है 

अंता (शफीक मंसूरी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता में निजी रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों थमाए प्रेस नोट पत्रकारों से रूबरू पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया पर लगाया भ्रष्टाचार के और कहा कि अपने ही विधायक दिवंगत भरत सिंह ने राजेंद्र गुड़ा ने  गुड़ा भ्रष्टाचार के आरोप, प्रेस वार्ता में दैनिक बढ़ता राजस्थान संवाददाता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आरोप पर सवाल पूछते हुए कहा केंद्र में भाजपा की सरकार होते हुए
खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को मिला राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार
दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार प्रदान किया जिस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बढ़ता राजस्थान संवाददाता के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा प्रमोद जैन भाया को पुरस्कार दिया गलत या सही इसका जवाब-बार पूछने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया संवाददाता ने पूछा जब भ्रष्टाचार को गृहमंत्री द्वारा पुरस्कार दिया गया वहीं प्रमोद जैन भाया को गृह मंत्री ने पुरस्कार देखकर क्लीन चिट दे दी गई, अंता उपचुनाव में बीजेपी और निर्दलीय प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार के नाम से वोट मांग रहे हैं वही प्रमोद जैन भाया विकास और 36 कौम के नाम पर वोट मांग रहे है
 प्रेस वार्ता के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने बढ़ता राजस्थान संवाददाता से कहा कि गृह अमित शाह द्वारा जो सम्मान दिया गया वह पूर्व खान मंत्री  प्रमोद जैन भाया को नहीं दिया खनिज विभाग को दिया गया है 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता में निजी रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों थमाए प्रेस नोट पत्रकारों से रूबरू
हुए अपनी सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के बखान करते हुए कहा कि 18 महीने का कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हुआ है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब किसान महिला और युवा हर वर्ग के कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं वहीं भाजपा सरकार ने मात्र डेढ़ वर्ष में धरातल पर विकास की नई मिसाइल को कायम किया है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय में हुए विकास कार्यों को स्मरण करते हुए उनके द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं भामाशाह योजना, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना सहित युवा उद्यमियों के लिए कई प्रकार के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के साथ आई स्मार्ट केंद्र और भारत का सबसे बड़ा स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर भामाशाह टेक्नो हब का निर्माण किया वही प्राकृतिक आपदाओं के समय हजारों करोड रुपए का ऋण किसानों का माफ किया मदन राठौड़ ने आगे कहा कि वर्तमान में भजनलाल सरकार ने गरीबों के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 65 लाख नए पात्र लोगों को जोड़ा है लाडो प्रोत्साहन योजना में राशि बढ़ाना अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की क्वालिटी वह मात्रा बढ़ाना वही 24976 करोड़ की लागत से 36140 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को जोड़ा है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए रोजगार शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देते हुए 71 नए महाविद्यालय की स्थापना की गई 90000 युवाओं को सरकारी नोकरी दी गई उनको डेढ़ लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है अन्नदाताओं के लिए राम जलसेतु लिंक परियोजना का समझौता हरियाणा से यमुना जल के उपयोग हेतु समझौता किया बिजली के क्षेत्र में अनेको कार्य हुए हैं किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम का भुगतान पशु बीमा योजना में 9 लाख पशुपालकों का पंजीकरण भजनलाल सरकार का नारी सशक्तिकरण के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य हुए जिससे 11 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जिन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की तुलना आप लोगों को धरातल पर जाकर करनी चाहिए हर क्षेत्र में भाजपा सरकार आगे मिलेगी यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा का परिणाम है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि सेवा है और सरकार का हर निर्णय जनता के कल्याण को समर्पित है पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के विकास के काम गिनाकर राठौड ने कहा कि इस क्षेत्र मे सांसद दुष्यंत सिंह लगातार जनता के संपर्क में रहकर क्षेत्र के विकास की दिशा में लगे रहते हैं सांसद दुष्यंत सिंह ने इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्या को सुलझाते हुए डेढ़ सौ गांवों में नागदा अंता बलदेवपुरा पेयजल परियोजना और सोनवा सायगढ़ पेयजल परियोजना को लाकर क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है सांसद दुष्यंत सिंह सदैव जनता के बीच में रहकर क्षेत्र के विकास व जनता के सुख-दुख में भागीदार रहते हैं इसके परिणाम स्वरूप यहां की जनता ने उन्हें पांचवी बार लोकसभा में भेजा है उन्होंने क्षेत्र के शिक्षा स्वास्थ्य तथा सड़कों पर विशेष ध्यान दिया है राठौड ने कहा कि अंता मांगरोल की जनता के बीच भाजपा ने एक स्वच्छ निर्मल छवि के व्यक्ति मोरपाल सुमन को क्षेत्र की सेवा करने के लिए आपके बीच में भेजा है वही कांग्रेस के प्रत्याशी के बारे में बताने की कोई आवश्यकता नहीं है उन्हें सब जानते हैं किस चीज में नंबर वन है उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हुए हैं और कई मुकदमे भी उन पर लगे हुए है है कांग्रेस का इतिहास यही रहा है की वो भ्रष्टाचार की जननी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................