गरीब रथ ट्रेन के पहिए से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी फायर ब्रिगेड ने समय रहते संभाली स्थिति

Nov 2, 2025 - 06:31
 0
गरीब रथ ट्रेन के पहिए से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी  फायर ब्रिगेड ने समय रहते संभाली स्थिति

अलवर (अनिल गुप्ता) शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित केबिन के पास अफरा-तफरी मच गई जब गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए से अचानक धुआं उठने लगा।  सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
फायर ऑफिसर जगदीप तक्षक ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत बुध विहार और भवानी टोप दमकल केंद्रों से फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि ट्रेन के एक पहिए में अत्यधिक गर्मी के कारण धुआं उठ रहा था। तुरंत फायर कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रेन को सुरक्षित किया।
वहीं, स्टेशन मास्टर राजेश मीणा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि खैरथल स्टेशन के पास किसी यात्री ने चेन खींच दी थी। ट्रेन को बार-बार रोकने के कारण पहिए पर घर्षण बढ़ गया, जिससे वह अत्यधिक गर्म हो गया और धुआं उठने लगा। इस दौरान ट्रेन को शिवाजी पार्क केबिन के पास रोका गया और पहिए की जांच की गई। जांच के बाद स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रेन को अलवर से सुरक्षित रवाना कर दिया गया। फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................