सप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, सभी अधिकारी विभागीय योजनों में नवाचार अपनाऐं-जिला कलक्टर

Nov 3, 2025 - 14:16
 0
सप्ताहिक समीक्षा  बैठक आयोजित, सभी अधिकारी विभागीय योजनों में नवाचार अपनाऐं-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी विभागों को नवाचार अपनाते हुए फ्लैगशिप योजनाओं को गति देने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग फ्लैगशिप योजनाओं में आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप प्रति सप्ताह लक्ष्य अर्जित करते हुए पात्रजनों स्वप्रेरित होकर लाभान्वित करें। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पात्रजनों को चिन्हित कर सेच्युरेशन मोड तक कार्य करने के निर्देश दिये। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर पूरा करायें। उन्होंने राजस्थान सर्म्पक पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 15 दिवस में प्रकरणों का जवाब पोर्टल पर अपलोड करते हुए परिवादी को की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं में इस सप्ताह प्रगति करने वाले विभाग को निरतंर गति बनाऐ रखते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पालनहार योजना में लम्बित 3515 लाभार्थियों का सत्यापन शीघ्र करने, एनएफएसए के 474 लम्बित आवेदनों की समयबद्ध सुनवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि, ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता अभियान, आवास योजना के लक्ष्यों को पूरा करने की कार्ययोजना बनाकर जिले को अग्रणी रखने की बात कही। उन्होंने कृषि विभाग को पीएम कुसुम योजना, फार्म पौंड योजना, पीएम किसान योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभ लेने के लिए प्रेरित करने को कहा।
उन्होंने डिफक्ट लाईबिलिटी पीरियड की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर संवेदक को समय पर मरम्मत करने, शहरी निकायों को घुमन्तु परिवारों को आवास प्रदान करने हेतु भूमि चिन्हित कर आवंटन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन में कनेक्शन उपलब्ध कराने, रास्तों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये।
विभाग नवाचार अपनाऐं-
जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ ही नवाचार अपना कर जिले में आमजन को अधिकाधिक लाभ देते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन से जुडे प्रमुख विभागों कों 7 दिवस में नवाचार का प्लान तैयार कर कार्ययोजना के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रमुख विभाग नवाचार के माध्यम से आमजन को किस प्रकार सीधा लाभ पहुंचाया जाऐ इसके लिए कार्य करें।
पंचगौरव चौराहा विकसित होगा-
जिले के पंचगौरव में शमिल प्रमुख पहचान एवं उत्पादों को बढावा देने के लिए जिला कलक्टर ने भरतपुर विकास प्राधिकारण के सहयोग से एक चौराहे को पंचगौरव के रूप  में विकसित करने के निर्देश दिये। इससे जिले के पंचगौरव में शमिल एक पेड़-कदम्ब, एक फसल सरसों, एक उत्पाद शहद, एक खेल-कुश्ती एवं एक पर्यटक स्थल केवलादेव की विशेषताओं से आमजन व पर्यटक रूबरू-रूबरू हो सकेगें। 
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, निदेशक घना मानस सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, सचिव बीडीए सुरेश नवल, जिला आवकारी अधिकारी राजीव शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................