एसडीएम ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पहुँच कर मतदाता सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
मतदाताओं से संपर्क कर एसआईआर के सम्बन्ध में कराया अवगत
कठूमर (दिनेश लेखी)। विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने मंगलवार को मतदाता सर्वे के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदातों को मतदाता परिगणना प्रपत्र वितरित किये गये।
इस मौके पर कठूमर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता और गंभीरता को दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र कठूमर के कठूमर, गांव नंगला मतुआ, रामपुरा तसई आदि गांवों में पहुँच कर मतदाताओं से संपर्क कर एसआईआर के सम्बन्ध में अवगत कराया। इस दौरान बीएलओ के बीएलओ रजिस्टर, मैपिंग कार्य आदि की जाँच कर बीएलओ द्वारा किये जा घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया।


