सीए फाइनल परीक्षा में नेहा मोदी ने मारी बाजी

Nov 4, 2025 - 12:53
Nov 4, 2025 - 12:56
 0
सीए फाइनल परीक्षा में नेहा मोदी ने मारी बाजी

झुंझुनू (सुमेर सिंह राव ) शहर की मोदी  रोड निवासी नेहा मोदी पुत्री अशोक कुमार एवं वीणा मोदी ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) फाइनल परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नेहा मोदी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झुंझुनू से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने उच्च अध्ययन के लिए मुंबई का रुख किया। मुंबई में रहकर  उन्होंने सीए की पढ़ाई के अंतिम चरण की तैयारी की और कठिन परिश्रम व समर्पण के बल पर फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की। नेहा ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके परिवारजनों का सहयोग, सतत मार्गदर्शन और आत्मविश्वास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि सीए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता निरंतर अध्ययन, धैर्य और सही रणनीति से ही संभव है। उनके पिता अशोक कुमार मोदी आरटीआई एक्टिविस्ट हैं तथा कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। माता वीणा मोदी गृहिणी हैं जिन्होंने सदैव उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर साथ दिया। नेहा की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त की है तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................