विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत अधिकारियों ने मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन, गणना प्रपत्र वितरण में करें लक्ष्य प्राप्ति
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र भरतपुर एवं वैर में निरीक्षण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में सुपरवाइजरी अधिकारी एवं सहायक निदेशक, लोक सेवाएं भारती भारद्वाज तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उप पंजीयक अलका श्रीवास्तव नेे सुभाष नगर एवं गणेश नगर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों को गणना प्रपत्रों के वितरण में तेजी लाने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र वैर में सुपरवाइजरी अधिकारी एवं भू-प्रबन्ध अधिकारी भरतपुर सुनील आर्य ने ग्राम छोंकरवाड़ा एवं भुसावर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ अनिल कुमार द्वारा अब तक 42 घरों का विजिट कर 195 गणना प्रपत्र वितरित एवं 70 प्रपत्र एकत्रित किए जाने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान 84.45 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूर्ण पाया गया। सुपरवाइजरी अधिकारी ने मतदाताओं से एक पासपोर्ट साइज फोटो उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया तथा बीएलओ को शेष 25 से 30 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में भुसावर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम राधेश्याम मीना ने मतदान केन्द्र संख्या 93 हींगोटा एवं 157 बाछरैन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैल्प डेस्क का संचालन सुचारू पाया गया तथा कार्मिकों से गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली गई। मतदाताओं को गणना प्रपत्र संग्रहण के समय एक फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों द्वारा 2-3 व्यक्तियों को स्वंय गणना प्रपत्र वितरित कर वितरण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं नायब तहसीलदार भुसावर अरुण कुमार ने मतदान केन्द्र संख्या 175 का, तहसीलदार भुसावर अभयराज ने मतदान केन्द्र संख्या 173 का तथा तहसीलदार वैर एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी वैर ने मतदान केन्द्र संख्या 125 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नवीन वैर (भरतपुर गेट के पास) का निरीक्षण किया।