प्रधानाचार्य का हुआ विदाई समारोह
नारायणपुर: (भारत कुमार शर्मा) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में प्रधानाचार्य यादवेंद्र सिंह यादव का अन्यत्र विद्यालय में स्थानांतरण होने और वरिष्ठ सहायक कमलेश शर्मा का सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत होकर अन्यत्र विद्यालय में जाने पर विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों द्वारा शानदार विदाई दी गई | फूल मालाओं और साफ बांधकर एवं उपहार देकर सम्मान किया गया| विद्यालय विकास में दिए गए योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की गई| प्रधानाचार्य यादवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में करीब ढाई साल का समय उन्होंने बिताया |इस दौरान विद्यालय स्टॉफ,विद्यार्थियों और ग्रामवासियों का जो प्यार और सहयोग उन्हें मिला वह अभूतपूर्व रहा | सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमलेश शर्मा ने भी विद्यालय में बिताए अपने समय को जीवन का अविस्मरणीय पल बताया |इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ,विद्यार्थी ,सरपंच प्रतिनिधि मातादीन गुर्जर,भामाशाह और विद्यालय विकास समिति के सदस्य सुवालाल सैनी, केशर पाल सिंह,बद्री प्रसाद माली,विमल मीणा मौजूद रहे

