सड़क सुरक्षा सप्ताह में खेड़ली मोड़ थाना पुलिस की सख्ती — यातायात नियम तोड़ने पर 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, नियमों की दी समझाइश

Nov 8, 2025 - 13:10
 0
सड़क सुरक्षा सप्ताह में खेड़ली मोड़ थाना पुलिस की सख्ती — यातायात नियम तोड़ने पर 21 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, नियमों की दी समझाइश

भुसावर। (शशिकांत शर्मा) राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रदेशभर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत भरतपुर जिले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 (जयपुर-भरतपुर मार्ग) पर खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने अभियान चलाकर यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्यवाहक थानाधिकारी एएसआई महेश कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 21 दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद और आईजी रेंज भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई के आदेशों पर, वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा सीओ भुसावर धर्मेंद्र शर्मा के सुपरविजन में की गई।
पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले दुपहिया चालकों को हेलमेट न पहनने और चौपहिया चालकों को सीट बेल्ट न लगाने पर रोका गया। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटते हुए मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश दी कि चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक है। खेड़ली मोड़ थाना के एएसआई महेश चंद ने बताया कि कई वाहन चालक कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर बचने की कोशिश में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों में कमी लाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों की सख्ती से पालना करें, ताकि खुद की और दूसरों की जान सुरक्षित रह सके। इस प्रकार खेड़ली मोड़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में यातायात अनुशासन के प्रति लोगों में एक सकारात्मक संदेश दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है