भरतपुर में आइस्टार्ट आइडियाथॉन 18 नवंबर को किया जाएगा आयोजित

Nov 10, 2025 - 13:28
 0
भरतपुर में आइस्टार्ट आइडियाथॉन 18 नवंबर को  किया जाएगा आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग तथा राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आइस्टार्ट राजस्थान पहल के अंतर्गत आइडियाथॉन 2025 कार्यक्रम का आयोजन में 18 नवम्बर 2025 को किया जाएगा। 
उप निदेशक, संभाग इनक्यूबेटर सेंटर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के हरि मोहन शर्मा ने बताया कि इस आइडियाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। ताकि वे अपने विचारों को समाज के वास्तविक समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत कर सकें।  इस आइडियाथॉन में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के  एवं उच्च अध्यनरत विद्यार्थी 1 से 4 सदस्यों की टीम बना कर टेक्नोलॉजी,  हेल्थकेयर,  शिक्षा, एग्रीटेक , फिनटेक या किसी अन्य क्षेत्र की समस्या के समाधान से संबंधित विचार प्रस्तुत कर सकते है। प्रथम विजेता को 25 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपये पुरस्कार में मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइटhttps://istart.rajasthan.gov.in/ideathon  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस आइडियाथॉन में विद्यालय और महाविद्यालय से चयनित लगभग 20-20 टीमें अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है