बौराज में लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति, हुआ भूमि पूजन
हलैना (विष्णु मित्तल) मीणा समाज और अन्य समाज के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस ग्राम बौराज ग्राम पंचायत दीवली में मनाया गया और इस उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा बौराज में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासक भाग्यश्री मीणा और गांव के लोग मौजूद थे।