आदिवासियों के विकास के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्पित

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के प्रतीक थे भगवान बिरसा मुण्डा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Nov 15, 2025 - 13:09
 0
आदिवासियों के विकास के लिए राजस्थान सरकार कृत संकल्पित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय समुदाय के लिए अनेक विकासपरक कई सौगातें समर्पित कीं। इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न जिलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। डूंगरपुर स्थित एसबीपी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं धनुष भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व रोजगार सृजन के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में उन्होंने 62 करोड़ रुपए की लागत के 31 नए कार्यों का शिलान्यास व 25 करोड़ रुपए की लागत के 31 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जयपुर के जनजाति भवन में आईआईटी-जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु 60 छात्राओं के आवासीय बैच का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 12 हजार जनजाति छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी एवं सामग्री सहायता के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपए तथा 53 हजार 466 कृषि क्षेत्र के लाभार्थियों को 204 करोड़ रुपए की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आदिवासी समुदाय ने सदियों से प्रकृति एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर जल, जंगल, जीवन के संतुलन का संदेश संसार को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन परंपराओं को सहेजते हुए जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासियों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने मात्र 15 वर्ष की आयु में अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की अलख जगाई। संत गोविंद गुरु महाराज ने भी मानगढ़ धाम से आजादी के लिए निर्णायक आंदोलन का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में छह विभूतियों, मेधावी विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट प्रतिभाओं को जनजाति गौरव सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जनजाति छात्रावासों एवं खेल अकादमी का भत्ता बढ़ाया गया है तथा आदिवासी किसानों को निशुल्क मक्का बीज किट का वितरण किया जा रहा है। जनजाति विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार जनजाति वर्ग की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा और सामाजिक प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।
भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में भी वर्चुअल जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिला कलक्टर कमर चौधरी, सीईओ मृदुल सिंह तथा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसीईओ रेखा रानी, सेवर बीडीओ विनय मित्र, अन्य विभागों के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विविध कार्यक्रम आयोजित-
जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी और शोभा यात्रा को बिजली घर चौराहे से एसीईओ रेखा रानी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र गोपालिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। जिले में उपखंडों, पंचायतों,राजकीय विद्यालयों, संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रभात फेरी और शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा प्रमुख स्थानों पर आकर्षक रोशनी एवं सजावट की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................