सकट में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती मनाई
सकट कस्बे के बस स्टैंड मीणा समाज की धर्मशाला के पास खेतों में लहलहाती फसलों के बीच शनिवार को राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा की अध्यक्षता में जल, जमीन, जंगल के लिए लड़ाई लड़ने वाले महान क्रान्तिकारी, जननायक आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं कस्बे के सर्व समाज के लोगों व किसानों ने बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, घासीराम पंच, रामकरण सैनी, रामनिवास मीणा, कालूराम मीणा, मुरारी पांडे, हरबल राम मीणा, सुरेंद्र सैनी, राजेंद्र मीणा, खुशीराम मीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।