बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई 25 वर्षीय मृतक की पहचान

Nov 16, 2025 - 07:57
Nov 16, 2025 - 07:58
 0
बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई 25 वर्षीय मृतक की पहचान
प्रतिकात्मक छवि

नगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना गांव पेंडका के पास हुई, जहां बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया।

रेलवे लाइन के गैंगमैन ने सबसे पहले इस घटना की सूचना संबंधित रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद आरपीएफ रेलवे पुलिस ने नगर थाना पुलिस को सूचित किया। एएसआई सुरेश सिंह और पुलिसकर्मी रामकिशन रेलवे पुलिस के साथ गांव पेंडका पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस को मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हरकेश पुत्र कमलसिंह (25) के रूप में हुई। हरकेश गुर्जर जाति का था और अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित गांव सोतका का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और शव उन्हें सौंप दिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................