रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: 2,569 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक आवेदन करें
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट के कुल 2,569 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का यह शानदार अवसर है, जिसमें उम्मीदवार 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन शाखाओं में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती उम्मीदों की नई किरण लेकर आई है। रेलवे में स्थायी नौकरी, बेहतर वेतनमान और भविष्य में उन्नति के अवसर इसे एक बेहतरीन करियर विकल्प बनाते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय पर आवेदन करें और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए सभी नियमों और निर्देशों का पालन करें।