खेरली में तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ का किया स्वागत सम्मान
कठूमर (दिनेश लेखी)। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ का खेरली आगमन पर भाजपा मंडल खेरली द्वारा अहिंसा सर्किल पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर खेरली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढिया, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश लालपुरिया, बनवारी लाल शर्मा, मनोहर शर्मा, महेश पाराशर, संजय तांबी, मुरारी सैनी, नरेंद्र गुप्ता महामंत्री, लोकेंद्र प्रजापत, गोपेश यादव मौजूद थे।
इधर खेरली नगर पालिका अध्यक्ष संजय की गीजगढिया के नेतृत्व में जिला मंत्री मंजू गुप्ता के निवास पर भी तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ व क्षेत्रिय विधायक रमेश खींची भाजपा के जिला पदाधिकारी प्रदीप जैन, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा गोपालगढ का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

