महुआ विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण एसएआर अभियान की कार्यशाला संपन्न
महुवा (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महुआ अखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित निजी मैरिज होम में महुआविधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण -SIR अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ विधायक कैलाश वर्मा महुआ विधायक राजेंद्र मीणा भाजपा दौसा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ने हिस्सा लेकर उपस्थितजनों को स्वस्थ लोकतंत्र में जागरूक मतदाता की भूमिका समझाई। वहीं सभी को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक मतदाता तक पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को पहुँचाने तथा आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
हमारा लक्ष्य "हर बूथ मजबूत, हर मतदाता जुड़ा" संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता से महवा विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलाना सुनिश्चित है।
इस दौरान संभाग प्रभारी विधायक कैलाश वर्मा,महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, सह प्रभारी वेद प्रकाश पटेल , जिला उपाध्यक्ष मंजूलता जाटव, जिला प्रवक्ता, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सहित BLA-2, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


