इनर व्हील क्लब ऑफ भिवाड़ी का स्थापना समारोह, नई टीम ने संभाली कमान, समाजसेवा को नई छलाँग देने का संकल्प

Nov 17, 2025 - 15:31
 0
इनर व्हील क्लब ऑफ भिवाड़ी का स्थापना समारोह, नई टीम ने संभाली कमान, समाजसेवा को नई छलाँग देने का संकल्प

भिवाड़ी, (मुकेश कुमार) इनर व्हील क्लब ऑफ भिवाड़ी का भव्य स्थापना समारोह होटल रीजेंसी पैलेस में आयोजित हुआ, जहाँ क्लब की नई टीम ने कार्यकाल 2025-26 के लिए जिम्मेदारियाँ संभालते हुए समाजसेवा में “आगे आने और छलाँग लगाने” का संदेश दिया। समारोह की मुख्य अतिथि सुमित्रा पारीक (एडीएम-भिवाड़ी) रहीं।

समारोह की अध्यक्षता प्रेजिडेंट माधुरी गुप्ता (2024-25) ने की, जबकि स्थापना अधिकारी के रूप में ब्रिज मोहन अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट) ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसोसिएट प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने क्लब के विस्तार और नई पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की। क्लब की नई अध्यक्ष विम्मी कालरा, सचिव कामना शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रभावी कार्यक्रमों की घोषणा की।

समारोह के दौरान क्लब ने आगामी वर्ष को बदलाव, सहभागिता और सेवा की नई छलाँग का वर्ष घोषित किया। समारोह का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और जनसेवा की दृढ़ प्रतिबद्धता से सराबोर रहा। कार्यक्रम में हरीश गौड़ (पूर्व जिला गवर्नर) और आर. सी. जैन (जिला सलाहकार) बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा, बीएमए सचिव योगेश जैन, डॉक्टर रूप सिंह, नीरज खंडेलवाल, वीना यादव, अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................