जयबीर सिंह चौधरी के भाई जोगेंद्र सिंह के विवाह समारोह में पहुंचे संत भास्कर भारद्वाज एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव
खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह) जयबीर सिंह चौधरी (पत्रकार) के भाई जोगेंद्र सिंह चौधरी के विवाह समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज तथा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव।
- 1. संत भास्कर भारद्वाज एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का किया गया भव्य स्वागत
समारोह में पहुंचने पर दोनों महानुभावों का जयबीर पत्रकार व क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा भगवा चादर, माला और साफा पहनाकर विशेष रूप से भव्य स्वागत किया गया।
- 2. गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने सभी को आशीर्वाद देकर मंगल कामना की
इस अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय भविष्य की कामना की।
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, महा सिंह चौधरी जिला अध्यक्ष अलवर, महा मंत्री, भाजपा मंडल कोटकासिम अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, भाजपा मंडल हरसोली अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, पूर्व सरपंच शेरसिंह (ग्राम पंचायत तिगांवा), हरिराम जाट, जगमाल जाट, बीर सिंह चौधरी, कर्मबीर सिंह चौधरी, नवल फौजी, हरियोंम चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

