दहेज में 5 लाख की मांग कर विवाहिता से मारपीट: पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर गर्भपात कराने के आरोप लगाए, मामला दर्ज

Nov 20, 2025 - 11:15
 0
दहेज में 5 लाख की मांग कर विवाहिता से मारपीट: पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर गर्भपात कराने के आरोप लगाए, मामला दर्ज

गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सात सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। ये परिवाद न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गोविन्दगढ़ के माध्यम से दर्ज कराया गया है।

पीड़िता निशा कौर, निवासी बरवाड़ा बास, ने बताया कि उसकी शादी 26 जून 2009 को गुरनाम सिंह, निवासी बिटठलपुर, तहसील सौथ्या, जिला श्योपुर, मध्य प्रदेश से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और एक लाख रुपए नकद दिए थे।

इसके बावजूद, पति और ननदें उससे 5 लाख रुपए और एक कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे डंडों से पीटता था।

एक घटना में, ननदों के कहने पर पति ने उसके चेहरे पर गर्म चाय फेंक दी, जिससे वह झुलस गई और उसे बुखार आ गया। इसके बाद उसे दवा देकर लगभग तीन माह का गर्भ भी गिरा दिया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का एक युवती से अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर चारों ननदें मिलकर उसे मारती-पीटती थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है