अग्रवाल समाज में परिचय सम्मेलन के माध्यम से रिश्ते ,-समिति अध्यक्ष गणेश हलवाई द्वारा एक नई शुरुआत

Nov 21, 2025 - 15:53
 0
अग्रवाल समाज में परिचय सम्मेलन के माध्यम से रिश्ते ,-समिति अध्यक्ष गणेश हलवाई द्वारा एक नई शुरुआत

झुंझुनू (सुमेर सिंह राव)
 अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू के अध्यक्ष द्वारा विवाह हेतु बनाई गई रूपरेखा का मुख्य संदेश- समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से विवाह के क्षेत्र में। इनका प्रमुख संदेश और उद्देश्य निम्नलिखित हैं:सजातीय रिश्ते सुनिश्चित करना: समिति अध्यक्ष का प्राथमिक उद्देश्य अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों के लिए उनके अपने समाज में उपयुक्त जीवन साथी ढूंढने में मदद करना है, ताकि समाज की एकता और परंपराएं बनी रहें अध्यक्ष  का मानना है-आधुनिक समय में (जहां एकांत रहने की प्रवृत्ति बढ़ रही है और योग्य रिश्ते मिलना मुश्किल हो रहा है) ऐसे में अग्रवाल समाज समिति परिचय सम्मेलन के माध्यम से रिश्तों को खोजने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। अध्यक्ष महोदय- विवाह प्रस्तावों की जानकारी साझा करते समय  पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते है और अभिभावकों से अपने स्तर पर भी पूरी जांच-पड़ताल और संतुष्टि सुनिश्चित करने का आग्रह करते है संक्षेप में, अध्यक्ष गणेश  हलवाई का संदेश पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखते हुए, आधुनिक संसाधनों का उपयोग करके, समाज के भीतर विवाह संबंधों को सुगम, सरल और गरिमापूर्ण बनाना है। इनका मानना है-मजबूत नेतृत्व, सामाजिक साख का कोई मजबूत व्यक्ति जब तक इस क्षेत्र में आगे नहीं आएगा तब तक हमें सफलता प्राप्त नहीं हो सकती। 
इसलिए अपने व्यस्ततम समय में से प्रत्येक रविवार को अग्रसेन भवन झुंझुनू में सुबह 10 से 11 अध्यक्ष महोदय वहां उपस्थित रहेंगे-समाज से संबंधित कोई भी व्यक्ति उनसे वहां व्यक्तिगत संपर्क कर कर इस नई शुरू की गई मुहिम का फायदा उठा सकता है- गणेश हलवाई का मानना है कि वर्तमान में समाज के सामने यह सबसे प्रबल और जीवंत समस्या है। 
पहले रिश्तेदार और समाज इस क्षेत्र में काफी मदद कर देते थे लेकिन वर्तमान परिदृश्य में इसकी कमी के कारण-उन्होंने यह निर्णय लिया है कि समाज के लिए वह इस सामाजिक मुहिम की शुरुआत करेंगे-और अपना सर्वोत्तम समाज को प्रदान करेंगे। कोई भी व्यक्ति अपने बायोडाटा  गणेश हलवाई के पर्सनल नंबर 9829280261 पर भेज सकता है-उन्हें पर्सनली जमा करवा सकता है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................