ग्राम पंचायत तसई में 10 दिनो से सिंगल फेस बिजली सप्लाई नहीं होने से लोग हुए आक्रोश

Nov 21, 2025 - 15:54
 0
ग्राम पंचायत तसई में 10 दिनो से सिंगल फेस बिजली सप्लाई नहीं होने से लोग हुए आक्रोश

कठूमर/ दिनेश लेखी।  ग्राम पंचायत तसई में गत 10 दिनो से सिंगल फेस बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश के चलते गुरूवार को ग्राम पंचायत ने सहायक अभियंता कठूमर को पत्र दिया।
ग्राम पंचायत तसई के प्रशासक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में सिंगल फेस की बिजली सप्लाई ठप होने लोगों को पानी पीने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो कि पिछले एक पखवाड़े से दिन में घरेलू सिंगल फेस की बिजली बिल्कुल नहीं आ रही है जो सुबह 7:00 बजे से शाम को 5:00 बजे तक बिजली ठप्प रहती है जिससे यहां के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
गौरतलब है की तसई के बड़े गांव होने के चलते दर्जनों कुटीर धंधे बिजली से संचालित हैं जो ठप्प हो गए हैं, दूसरी तरफ तसई में जीएसएस होने का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है यदि बिजली की आपूर्ति जल्दी से चालू नहीं की गई तो सहायक अभियंता कार्यालय कठूमर का घेराव किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................