पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह? एक ही रात में तीन जगह चोरी सीसीटीवी में कैद हए चोर

Dec 2, 2025 - 12:42
 0
पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह?  एक ही रात में तीन जगह चोरी सीसीटीवी में कैद हए चोर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित शिव कॉलोनी में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात चोरों ने कॉलोनी में तीन अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। एक ही रात में तीन वारदातों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। सबसे पहली वारदात शिव कॉलोनी स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई। दुकान के मालिक दिनेश ने बताया कि उनकी दुकान में यह तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले दो बार ताले तोड़े जा चुके हैं। दिनेश ने बताया कि पहली बार करीब चालीस हजार रुपए का सामान चोरी हुआ था, जबकि ताज़ा वारदात में चोर करीब बारह हजार रुपए कीमत का तांबा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। दूसरी वारदात जय इलेक्ट्रॉनिक्स से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में हुई, जहाँ उस समय कोई मौजूद नहीं था। बताया गया कि मकान मालिक सेना में तैनात हैं और उनकी बहन, जो वहां रहती थी, कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थी। चोरों ने इस सूनेपन का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर सामान खंगाला और चोरी को अंजाम दिया।
तीसरी वारदात श्री राम मंदिर में हुई, जहाँ मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की स्पष्ट गतिविधियां कैद हुई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक मंदिर में इधर-उधर तलाश करता नजर आ रहा है। मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिव कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी बड़े आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में अब तक दो-तीन बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस केवल मौका-मुआयना कर लौट जाती है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया गया है। लोगों क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है