सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही से निर्माणाधीन सड़क बनी खतरनाक

Dec 2, 2025 - 12:43
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही से  निर्माणाधीन सड़क बनी खतरनाक

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)  रैणी क्षेत्र में  निर्माणाधीन सड़क पर हुए तीन अलग-अलग हादसों ने पी डब्लू डी की लापरवाही को फिर सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। सड़क पर संकेतको का अभाव और अंधेरा होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखे नहीं और एक के बाद एक तीन बाइकें उसी गड्ढे में जा गिरीं। हादसों में उकेरी गांव के धर्मवीर और पिंटू तथा रैणी के विजय और प्रकाश, पिन्टु, दीपक घायल हो गए।  घायल धर्मवीर, पिन्टु, विजय को रैणी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रैणी–राजगढ़ रोड और रैणी–भजेडा रोड पर करीब 500 मीटर सड़क का निर्माण कार्य दो माह से अधूरा पड़ा है। सड़क खोदकर छोड़ी गई है, वहीं अंधेरे में चेतावनी संकेत भी नहीं लगाए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कुछ समय पहले इसी मार्ग पर रैणी के एक युवक की जान भी जा चुकी है।
क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है