ऑनलाइन सस्ते लैपटॉप बेचने वाली ठग गैंग चढ़ी सीकरी पुलिस के हत्थे, 8 गिरफ्तार; बोलेरो और बाइक जब्त

Dec 2, 2025 - 15:56
 0
ऑनलाइन सस्ते लैपटॉप बेचने वाली ठग गैंग चढ़ी सीकरी पुलिस के हत्थे, 8 गिरफ्तार; बोलेरो और बाइक जब्त

सीकरी पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटी वायरस' के तहत ऑनलाइन सस्ते लैपटॉप बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

सीकरी थानाधिकारी मुकेश चेची ने बताया कि साइबर सेल डीग से एएसआई जगदीश यादव को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर मिली शिकायत के आधार पर सूचना मिली थी। शिकायत में दर्ज मोबाइल नंबर की लोकेशन पटवन बिहार को जाने वाली सड़क के आसपास पाई गई। इस सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि मौके पर आठ लड़के बैठकर साइबर ठगी कर रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर निवासी मिंटू सिंह (पुत्र जोगेंद्र सिंह), गबड़ियाबास निवासी अबू सलेम (पुत्र अख्तर), सिहावली निवासी मोहिन (पुत्र हाकम), मुबारिक (पुत्र हाकम), तौफिक (पुत्र कमरू) और झेंझपुरी निवासी फकरुद्दीन (पुत्र हाकमदीन) के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल फोन में फर्जी सिम कार्ड डालकर और फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न सोशल साइट्स पर सक्रिय रहते थे। वे लोगों को ऑनलाइन सस्ते लैपटॉप, बाइक और स्कूटी बेचने का झांसा देते थे। इसके बाद, एडवांस और डिलीवरी चार्ज के नाम पर लोगों से पैसे ठगते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक जब्त की है। इसके अतिरिक्त, आठ मोबाइल फोन (सिम कार्ड सहित) और दो अलग से फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है