नशे में फांसी लगाकर युवक ने नशे में जीवन लीला समाप्त की

Dec 3, 2025 - 12:19
 0
नशे में फांसी लगाकर युवक ने नशे में जीवन लीला  समाप्त की

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरैण में  35 वर्षीय युवक विनोद ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
ग्राम उमरैण के उप प्रधान महेश ने बताया कि घटना के समय विनोद नशे की हालत में था और परिजन घर में ही मौजूद थे। लेकिन परिजन जब तक विनोद के कमरे तक पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उप प्रधान के अनुसार मृतक विनोद लंबे समय से शराब का सेवन करता था और इसी लत के चलते परिवार में अक्सर तनाव की स्थिति रहती थी। उन्होंने बताया कि परिजन कई बार विनोद को समझाते थे लेकिन वह अपनी आदतों पर नियंत्रण नहीं कर पाया। घटना की सूचना मिलने पर  अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................