RPS आनंद राव को खाटू श्याम DSP नहीं लगाने व चार्जशीट बदलवाने को लेकर विधायक महंत बालकनाथ योगी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Dec 3, 2025 - 12:22
 0
RPS आनंद राव को खाटू श्याम DSP नहीं लगाने व चार्जशीट बदलवाने को लेकर विधायक महंत बालकनाथ योगी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

तिजारा (जयबीर सिंह) विधायक महंत बालकनाथ योगी ने RPS अधिकारी आनंद राव को खाटू श्याम (श्री सीकर) में DSP पद पर नहीं लगाए जाने तथा उनकी चार्जशीट में किए गए बदलावों की जांच को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान को विस्तृत पत्र लिखा है।

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए हालिया आदेश में आनंद राव का तबादला खाटू श्याम तहसील के सीएलजी प्रभारी के रूप में किया गया है, जबकि पूर्व कार्यकाल में बहरोड़ थाने से जुड़े एक विवाद के कारण उनकी कार्यप्रणाली पर पहले भी प्रश्न उठ चुके हैं।

पत्र में विधायक ने यह भी लिखा कि पिछले कार्यकाल में बहरोड़ की एक घटना के दौरान दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ था, जिसमें आनंद राव ने कथित तौर पर कहा था—
 "मेरा नाम याद रखना… तीन लोग मेरी लिस्ट में हैं। एक यहां का विधायक (बलजीत), पुराना SHO और अब आप भी हो गए। आठ महीने की सरकार है, याद रखूंगा।" 

 विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि 

  • 1. आनंद राव को खाटू श्याम DSP पद पर नियुक्त न किया जाए।
  • 2. उनकी 17 प्वाइंट की चार्जशीट की पुनः जांच करवाई जाए और 16 प्वाइंट के मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।

विधायक ने पत्र में यह मांग भी रखी कि अधिकारी की मानसिकता और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए उन्हें संवेदनशील पद पर न भेजा जाए। यह पत्र प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है