गोविन्दगढ़ में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया: स्टूडेंट्स-टीचरों ने दिव्यांगों के सम्मान की शपथ ली
अलवर के गोविन्दगढ़ में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। इस मौके पर ब्लॉक गोविन्दगढ़ के संदर्भ कक्ष राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्टूडेंट्स और टीचरों ने दिव्यांगों के सम्मान की शपथ ली।
शपथ में यह संकल्प लिया गया कि दिव्यांग व्यक्तियों को सदैव सम्मान दिया जाएगा और उन्हें किसी अन्य नाम से नहीं पुकारा जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें उनके समावेशी विकास और अधिकारों पर जोर दिया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य खेमचंद, ब्लॉक प्रभारी (समावेशी शिक्षा) छज्जन, विशेष शिक्षा की वरिष्ठ अध्यापिका नीलम, और मुकट बिहारी सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।