विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
बहरोड़ (संजय बागड़ी) कस्बे में तलवाड़ रोड पर सरकारी कॉलेज के समीप स्थित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र में बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण कर की गई। जहां दिव्यांग बालकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित फिल्मी गीतों पर जमके ठुमके लगाए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष रवि कुमार ने इस दिन के महत्व के बारे में बताया साथ ही उपाध्यक्ष मांगेराम ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय गायक कलाकार रतिराम महाशय ने अपनी गायकी से समा बांध सभी दिव्यांग बालकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर वीरपाल, रामावतार सहित स्टाफ सदस्य,अन्य गणमान्य लोग व संस्था के दिव्यांग बालक मौजूद रहे।