घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग पर कार्रवाई, 13 सिलेंडर सीज
कोटपूतली–बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 9 अक्टूबर। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के मामलों पर नियंत्रण के लिए जिला रसद अधिकारी शशिशेखर शर्मा के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह एवं प्रवर्तन निरीक्षक विश्राम गुर्जर द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।
इस दौरान बहरोड़ शहर में विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 घरेलू एलपीजी सिलेंडर सीज किए गए, जिन्हें बहरोड़ इंडेन गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दिया गया है। यह प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6(ए) के अंतर्गत आगे की कार्रवाई हेतु जिला कलक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पंडित के प्रसिद्ध समोसे से 3 सिलेंडर, सैनी भोजनालय से 2 सिलेंडर, हरियाणा स्पेशल जलेबी से 3 सिलेंडर, भगवान समोसा से 1 सिलेंडर, देसी जायका होटल से 2 सिलेंडर तथा खुशबू मिष्ठान भंडार से 2 सिलेंडर जब्त किए गए।