क्रशर प्लांट पर पुलिस की कार्रवाई, तीन बांगलादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

Dec 3, 2025 - 15:30
 0
क्रशर प्लांट पर पुलिस की कार्रवाई, तीन बांगलादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) बयाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वैर रोड स्थित एक क्रशर प्लांट पर कार्रवाई करते हुए तीन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई भरतपुर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत की गई।
इस ऑपरेशन में डीएसबी, आईबी और सैन्य खुफिया इकाइयों की टीमें भी शामिल थीं। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी लगभग दो साल पहले चोरी-छिपे भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर राजस्थान पहुंचे थे। वे तब से वैर रोड पर स्थित क्रशर यूनिट में मजदूरी कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जिला दिनाजपुर निवासी आलामीन (24) पुत्र मोहम्मद मुतिबुर्रहमान, जिला दिनाजपुर निवासी अख्तर उज्जामान (32) पुत्र मोहम्मद मूसा मिया और जिला नोगा निवासी अमीर उल इस्लाम (47) पुत्र इसराफिल के रूप में हुई है।
थाने में पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिसकर्मियों पर परेशान करने के आरोप लगाए और धमकियां दीं। पुलिस को उनके पास से कोई पासपोर्ट, वीजा या भारत में रहने का वैध दस्तावेज नहीं मिला। अवैध प्रवेश की पुष्टि होने पर पुलिस ने उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वे भारत में कैसे घुसे, यहां किन लोगों से जुड़े थे और किन नेटवर्कों के संपर्क में रहे। मामले की जांच जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है