संभागीय आयुक्त को अस्पताल में मिली गंदगी: SDM कार्यालय में भी पाई कमियां

कहा- जल्द सुधार करने के प्रयास करेंगे

Dec 5, 2025 - 14:03
Dec 5, 2025 - 14:06
 0
संभागीय आयुक्त को अस्पताल में मिली गंदगी: SDM कार्यालय में भी पाई कमियां

भरतपुर के रूपवास में संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय समेत कई जगह व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने SDM कार्यालय, उप जिला अस्पताल, लाल महल, शाही तालाब का निरीक्षण किया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, मरीजों के लिए बेड शीट और डॉक्टरों की कमी पाई।

अस्पताल में मिली गंदगी

संभागीय आयुक्त ने कहा- रूपवास SDM ऑफिस में कुछ चीजें अच्छी मिली हैं। जो कमियां पाई गई हैं उनके बारे में SDM को बता दिया गया है। अगले कुछ दिनों में वे कमियां भी दूर हो जाएंगी। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान साफ़ सफाई की कमी पाई गई। मरीजों के बेड पर बेडशीट और तकिये नहीं थे। अस्पताल में सबसे बड़ी कमी डॉक्टर की लगी। प्रयास किया जाएगा कि और डॉक्टर अस्पताल में आ जाएं।

संभागीय आयुक्त को दिया ज्ञापन

इस दौरान भिड्यानी गांव के तीन भाइयों अनिल कुमार, राम कुमार, अशोक कुमार ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया- भिड्यानी गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर हम भाइयों का विवाद चल रहा है। विवाद के कारण कोर्ट से स्टे लगा है। गुरुवार को रुदावल के भू-माफिया संजय, मुकेश, मोहन ने जमीन पर बुलडोजर चलाया और कब्ज़ा करना शुरू किया। रोका तो धमकियां दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................