बेसलेस स्टेटमेंट देने वाले खुद का ध्यान रखें पता नहीं कब पर्ची बदल जाए : नेता प्रतिपक्ष जूली

Dec 6, 2025 - 13:12
 0
बेसलेस स्टेटमेंट देने वाले खुद का ध्यान रखें पता नहीं कब पर्ची बदल जाए : नेता प्रतिपक्ष जूली

जयपुर (राजस्थान)। नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने  प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उसे राज्य में विकास कार्यों को रोक देने वाला, संविधानिक संस्थाओं की अवहेलना करने और बाबा साहब अम्बेडकर की विरासत की उपेक्षा करने वाला बताया है । 
उन्होंने कहा कि राज्य में न केवल विकास ठप कर दिया गया है बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संवैधानिक अधिकारों पर भी निरंतर प्रहार हो रहा है।
जूली शनिवार को बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित मीडिया से बात कर रहे थे। 
विकास कार्यों में राजनीति करने की भाजपा सरकार की कार्यशैली पर जूली ने उदाहरण देते हुए कहा कि, " पहली ऐसी सरकार आई है जिसने सरकार चेंज होते ही ये ऑर्डर किए कि जो काम जहां चल रहे हैं वहीं रोक दिए जाएं। यानी कि वर्क ऑर्डर हो गया तो काम शुरू नहीं होगा। काम शुरू हो गया, रोड़ी डल गई तो तारकोल नहीं डलेगा। "

  • जो BLS दे रहे हैं, वही अपनी पर्ची बचाने में लगे  -

मुख्यमंत्री की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “ ये जो बेसलेस स्टेटमेंट दे रहे हैं, असल में चिंता उन्हें है कि किस दिन उनकी ही पर्ची बदल जाए, इनको खुद का ध्यान रखने की जरूरत है कि पता नहीं कौन सी पर्ची कब बदल जाए” साथ ही यह भी कहा कि वे और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दोनों जमीन से उठकर आए कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने को तैयार हैं।

  • भाजपा को बाबा साहेब चुनाव के वक्त ही याद आते हैं क्या?

बाबा साहेब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर सरकारी उदासीनता पर कटाक्ष करते हुए जूली ने कहा कि अम्बेडकर सर्किल पर हर वर्ष समाज कल्याण विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होता था, पर इस बार कोई सरकारी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। 
“अबकी बार वहां पर कार्यक्रम तो छोड़ दीजिए, वहां मूर्ति तक की सफाई नहीं की गई और कोई भी सरकारी नुमाइंदा वहां पर नहीं आया। तो बाबा साहब सिर्फ चुनाव में याद आते हैं क्या?" 

  • वोट चोरी और चुनाव टालना सीधे-सीधे संविधान को चुनौती

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को खुली चुनौती दे रही है“वोट चोरी करना, पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव पाँच साल पूरे होने पर भी न करवाना ये सब संविधान के खिलाफ है।  सीधा-सीधा संविधान को चैलेंज ये लोग कर रहे हैं।“

बाबा साहब अम्बेडकर के कृतित्व और व्यक्तित्व को नमन करते हुए जूली ने कहा कि दलितों, को, पिछड़ों को, महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने के लिए इस देश का जो संविधान बनाया और ऐतिहासिक संविधान पूरी दुनिया के अंदर सबसे मजबूत संविधान हमारा है, उसको लेकर हम बाबा साहब की बात याद करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है