सत्यपाल सिंह बार एसोसिएशन डीग के निर्विरोध महासचिव निर्वाचित; अध्यक्ष पद के लिए पुष्पेंद्र सिंह सुबोध पाराशर और महेंद्र सिंह ने दाखिल किए नामांकन
डीग (नीरज जैन) बार एसोसिएशन के 12 दिसंबर को होने वाले चुनावो में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पुष्पेंद्र सिंह, सुबोध पाराशर और महेंद्र सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जो जांच के बाद सही पाए गए है।
चुनाव समिति के सदस्य अनिल कुमार गुप्ता,राजेश शर्मा और देवेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया है कि महासचिव के पद के लिए एकमात्र सत्यपाल सिंह का नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ कुमार गुप्ता द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया लेकिन वह नियमानुसार ना होने के कारण निर्वाचन समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 दिसंबर है। डीग बार में 119 सदस्य है।अब अध्यक्ष पद के लिए 12 दिसंबर को मतदान होगा।

