राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रताप नगर स्कूल में हुए सम्पन्न
राजेन्द्र कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष व महेश मंडोवरा जिला मंत्री निर्वाचित
गुरला:-(बद्रीलाल माली )भीलवाड़ा राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर में संपन्न हुए । प्रदेश सह- संगठन महामंत्री एवं जिला चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी के सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री महेश मंडोवरा सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।
सहायक चुनाव अधिकारी भारती झा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में हुए चुनाव में सभाध्यक्ष लीलाधर तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राजीव पिल्लई, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, महिला मंत्री नीलम सिन्हा, उप सभाध्यक्ष अनिल कुमार आसोपा, महिला उप सभाध्यक्ष सुमनलता उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा सुमित कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा अजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा विनोद कुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष परिधि सैनी, महिला संगठन मंत्री वीणा शर्मा, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, संगठन मंत्री ओम प्रकाश भांभी, ऑडिटर योगेंद्र जैन, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, महिला संयुक्त मंत्री सारिका चतुर्वेदी, प्रवक्ता राजेश कुमार शर्मा, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, सदस्य प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, सदस्य उप प्राचार्य जगदीश जीनगर, सदस्य व्याख्याता शिवराज झंवर, सदस्य वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण खटीक, सदस्य प्रारंभिक शिक्षा नरेंद्र कुमार टेलर, सदस्य प्रबोधक नारायण बिश्नोई, सदस्य महिला शिक्षा आशा डीडवानिया, सदस्य शारीरिक शिक्षा सरोज व्यास, सदस्य सेवानिवृत शिक्षक सत्यनारायण ओझा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य में नीलम अग्रवाल, प्रीति जैन, इंसाफ मोहम्मद, घनश्याम खटीक, मधुबाला शर्मा, रमा तिवारी, मोहसिन अली काजी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा तथा चुनाव अधिकारी प्रेम शंकर जोशी ने नई कार्यकारिणी को पद एवं संगठन के विधान की शपथ दिलाते हुए शिक्षकों के हित में कार्य करने हेतु संकल्पित किया।

