गरीब परिवार की बालिकाओं को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल किए भेंट, बालिकाओं के चेहरे पर खिली मुस्कान
मुंडावर (देवराज मीणा) कोटकासिम क्षेत्र के पत्रकार संजय बागड़ी ने गत कुछ महीनो पहले ही बारा जिले में अपने निवास काल के दौरान दो गरीब बालिकाओं को राजकीय विद्यालय में प्रवेश दिलाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की पहल की। इन बालिकाओं के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। ऐसे में पत्रकार द्वारा इनको सर्दी से बचाव हेतु कंबलों की जरूरत के बारे में बहरोड़ के निकटवर्ती गांव पहाड़ी में संचालित अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष जगमाल सिंह को अवगत कराया और इसको लेकर बालिकाओं की सहायता हेतु आग्रह किया। जिसको अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष जगमाल सिंह ने तुरंत स्वीकार करते हुए दोनों बालिकाओं को दो गर्म कम्बल भिजवाए। जब ये कम्बल बालिकाओं को प्रदान किए तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। आपको बता दें अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष जगमाल सिंह ने बताया कि इन बालिकाओं के लिए हमारा संगठन आगे भी इसी तरह सहयोग करता रहेगा। क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नारा था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।

