बानसूर विधायक ने जल संसाधन मंत्री को सौंपा मांग पत्र, दो नए बांध निर्माण की रखी मांग

Dec 11, 2025 - 13:57
 0
बानसूर विधायक ने जल संसाधन मंत्री को सौंपा मांग पत्र, दो नए बांध निर्माण की रखी मांग

बानसूर: (भारत कुमार शर्मा) विधानसभा क्षेत्र में जल संकट और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने गुरुवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने मांग पत्र में ग्राम पंचायत बामनवास और ग्राम पंचायत होलावास में नए बांधों के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया।विधायक शेखावत ने बताया कि बामनवास पहाड़ के नीचे प्रस्तावित बांध बनने से बानसूर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 25 गांवों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बांध निर्माण से जहां सिंचाई के नए स्रोत विकसित होंगे, वहीं भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है। 

इससे किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और आमजन को पीने के पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।इसी प्रकार होलावास ग्राम पंचायत के बासना पहाड़ के नीचे दूसरा बांध बनाने का प्रस्ताव भी क्षेत्र के कई गांवों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। विधायक ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर बांध निर्माण क्षेत्र की दीर्घकालिक जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ज्ञापन प्राप्त कर विधायक की मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर प्रस्तावों की तकनीकी जांच कर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।विधायक की इस पहल को क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है