दुपहिया वाहन सवारों को दिए गुलाब के फूल और चॉकलेट: बारां में सड़क सुरक्षा विभाग ने 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Dec 11, 2025 - 14:00
 0
दुपहिया वाहन सवारों को दिए गुलाब के फूल और चॉकलेट: बारां में सड़क सुरक्षा विभाग ने 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान

अंता (शफीक मंसूरी) बारां बारां में राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 से 25 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा इस दौरान वाहन ड्राइवरों को जागरूक किया जा रहा है।

 कार्यक्रम के पहले दिन, बारां डीटीओ कल्पना शर्मा, एडीएम भंवरलाल जनागल और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रताप चौक और चार मूर्ति चौराहा पर वाहन ड्राइवरों से बात की। उन्होंने चालकों को गुलाब के फूल और चॉकलेट देकर दो पहिया वाहन सवार को हेलमेट पहनने की सलाह दी डीटीओ कल्पना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

 उन्होंने जानकारी दी कि 11 दिसंबर को चौराहों पर चालकों को समझाइश दी गई, जबकि 12 दिसंबर को स्कूलों और कॉलेजों में रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी जाएगी। शर्मा ने आगे बताया कि 25 दिसंबर तक अलग-अलग दिनों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भंवर लाल जनागल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और बारां डीटीओ कल्पना शर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है