अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक 28 मई को भरतपुर दौरे पर; 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की करेंगे समीक्षा

May 27, 2026 - 19:17
 0
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक 28 मई को भरतपुर दौरे पर; 'वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान' की करेंगे समीक्षा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक 28 मई गुरूवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नायक प्रातः 8 बजे जयपुर से रवाना होकर पूर्वाह्न 11ः30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दौरे के दौरान अध्यक्ष श्री नायक दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात सायं 4 बजे सर्किट हाउस में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की गतिविधियों एवं जल संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी जाएगी।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष श्री नायक शाम को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सहभागिता करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................