गस्त व रात्रि नाकाबंदी के दौरान हथकड़ शराब बरामद
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते द्वारा चलाए गए विशेष अभियान की पालना में मंगलवार को अतिसंवेदनशील क्षेत्र अलघानी सीकरी में जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर राजीव शर्मा के निर्देशन पर गस्त व रात्रि नाकाबंदी की गई।
जिला आबकारी अधिकारी भरतपुर राजीव शर्मा ने बताया कि निरोधक दल सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास के नेतृत्व में संयुक्त रेड गस्त व रात्रि नाकाबंदी की गई। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर एक रबड़ ट्यूब व प्लास्टिक कट्टे में पन्नियों में हथकढ़ शराब भरकर सप्लाई करने जाने पर रोका गया। मुल्जिम अँधेरे एवं कच्चे नाले का फायदा मौका पाकर फरार हो गया जिस पर 120 लीटर हथकड़ शराब भरी बरामद होने पर राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत विशेष श्रेणी का अभियोग दर्ज किया गया। इसके साथ ही हथकढ़ शराब में परिवह्नित एक मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया।


