दिव्यांग कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर 10-11 जनवरी को
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
अशोक फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन 10 व 11 जनवरी को गायत्री मंदिर के पास, जैन वाटिका नसियाजी अलवर में आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ.सोनिया धीरज जैन ने हरसाना ने बताया कि दिव्यांगों को जयपुर फुट, जयपुर हैड, श्रवण यंत्र, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, बैसाखी, विजुअल स्टिक आदि का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन ने बताया कि फाउंडेशन दिव्यांगों के जीवन को सरल व सार्थक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अलवर में दिव्यांग शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। दिव्यांगों को शिविर में अपनी पहचान के दस्तावेज आधार कार्ड,वोटर आईडी के साथ सक्षम स्तर के अधिकारी की ओर से जारी दिव्यांग प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


