विधायक निधि मामले में टीम ने जुटाई जानकारी

Dec 19, 2025 - 13:01
 0
विधायक निधि मामले में टीम ने जुटाई जानकारी

रूपवास (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  बयाना रूपवास विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत पर हुए स्टिंग ऑपरेशन में विधायक निधि में कथित घोटाले के मामले में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की राज्य सरकार के निर्देश पर जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को रूपवास पहुंचकर CBEO कार्यालय से विधायक निधि से जुड़े विकास कार्यों की फाइलें जब्त करने सहित रूपवास के दो स्कूलों महात्मा गांधी राजकीय स्कूल एवं रामचरण लाल गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पहुंचकर वहां हुए कार्यों की भी जांच की गई है जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विधायक निधि से कराए गए सभी कार्यों की गहन जांच की जा रही है तथा इसके लिए जिला परिषद की एसीओ की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी बयाना और रूपवास क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए कार्यों का रिकॉर्ड और जमीनी स्थिति का मिलान कर रही है। 

गुरुवार को बयाना पंचायत समिति क्षेत्र में जांचकर फाइलें जब्त की गई थीं और शुक्रवार को रूपवास पहुंचकर सीबीईओ कार्यालय से संबंधित फाइलें जब्त की गई है। शिक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले महात्मा गांधी राजकीय स्कूल (रूपवास) पहुंचकर वहां पर विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का रिकॉर्ड खंगालने सहित मौके का निरीक्षण भी किया गया तथा इसके बाद टीम द्वारा रामचरण लाल गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (रूपवास) पहुंचकर वहां भी विधायक निधि से कराए गए कार्यों की जांच करने सहित दस्तावेजों के साथ साथ मौके पर जाकर वहां की यथास्थिति का मिलान किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों स्कॉलों में निरीक्षण किए जाने के बाद टीम द्वारा सीबीईओ कार्यालय से स्कूलों में दरी-पट्टी, टेबल-कुर्सी और इंसुलेटर मशीन अलॉटमेंट से जुड़ी फाइलें निकालने सहित उन्हें भी जब्त कर लिया गया है जबकि इससे पहले गुरुवार को भी टीम द्वारा बयाना पंचायत समिति कार्यालय से भी दो फाइलें अपने कब्जे में ली गई थीं। प्राप्त जानकारी अनुसार लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से साफ है कि विधायक निधि से जुड़े कार्यों की जांच का दायरा और गहराने वाला है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................