शहीद नेकीराम को 20 वीं शहादत पर किया याद, स्कूल के बच्चों को किए बैग व सामग्री वितरण

Dec 20, 2025 - 13:00
 0
शहीद नेकीराम को 20 वीं शहादत पर किया याद,  स्कूल के बच्चों को किए बैग व सामग्री वितरण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) बाघोली -नौरंगपुरा के राजस्व गांव सुनारी की जमादा जोहड़ी स्कूल के पास शनिवार को शहीद स्मारक पर शहीद नेकीराम की 20 वा शहादत दिवस मनाया गया। शहीद की मूर्ति पर बहीन महिंद्रा ने तिलक किया। शहीद की पुत्रवधू ने दीप प्रज्वलित किया । वीरांगना कृष्णा देवी ने माल्यार्पण किया। सभी महिला व पुरुष परिजनों ने शहीद की मूर्ति पर  पुष्प अर्पित कर नमन किया। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने 2 मिनट मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी । समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामकुमार सिराधना थे। अध्यक्षता प्रशासक कमला भावरिया ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच ताराचंद भावरिया थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की सेवा करने वाले शहीदों को कभी नहीं भुला जाता। हर वर्ष शहादत दिवस पर याद किया जाता है।

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर बेटी आशा व छोटा पुत्र अमित जाखड़ ने बैग व सामग्री वितरण की गई।इसी क्रम में शहीद के भाजा अतेंद्र पाल ने स्कूल के सभी बच्चों को  कोपी व हैंड ग्लोब वितरित किए। बड़े पुत्र नरेंद्र जाखड़ की ओर से फल वितरित किए। डॉक्टर रामकुमार सिराधना ने जन समूह को नेकीराम का उल्लेखनीय करते हुए कहा कि नेकीराम अपने कर्तव्य के प्रति बहुत ही उत्कर्षता से अपना काम समय से पूर्व ही पूरा करते थे। जिसके चलते उन्होंने 350 से अधिक प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए हैं। उसी सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा 5100 रू का नगद पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। राजस्थान पुलिस में सेवा देते हुए 20 दिसंबर 2005 को वीरगति को प्राप्त हुए। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती रहेगी । इस दौरान नाथूराम, हरि सिंह, सुरजा राम, सुरेश, राजेंद्र ,शीशराम, बीरबल, गुरूदयाल सिंह,छैलू, प्रभु दयाल, प्रताप सिंह, नरेश, लक्ष्मण, उपेंद्र,भाजी कमलेश, पंकज, अजीत, इंद्राज, दुष्यंत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................