फुटपाथ से हटाया अतिक्रमण, 3200 रुपए जुर्माना वसूला
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) नगरपालिका ने सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर पीली लाइन से बाहर दुकान का सामान रखने पर 3200 रुपए जुर्माना के वसूल किए गए। नगर पालिका ने फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों से जुर्माना वसूलते हुए अतिक्रमण हटवाया। यह जुर्माना पुराने बस स्टैंड भगत सिंह सर्किल कठूमर रोड एवं जालूकी रोड से वसूल किए गए नगर पालिका अधिकारियो का कहना है कि सड़क और फुटपाथ पर नियमों का उल्लंघन अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा बनते हैं, बल्कि धूल उड़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता है, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

