दिव्य छप्पन भोग में सजे 56 प्रकार के पकवान, गूंजे श्री गिरिराज धरण के जयकारे; सन्त दर्शन एवं भण्डारे में उमडा जनसैलाब
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार आगरा एवं बृज के प्रेमियों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला व क्रीडा से भरपूर श्री गिरिराज धरण धाम गोर्वधन में बडी पक्रिमा मार्ग स्थित श्री काष्र्णि आश्रम पर अन्तर राष्ट्रªीय सन्त हरीओम महाराज के सानिध्यं में मनाए जा रहे श्री दिव्य छप्पन भोग व महाप्रसादी महोत्सव के तहत 56 प्रकार के पकवान, भव्य फूल बंगला दर्शन, सन्त सेवा, भजन-कीर्तन, महाआरती, महाप्रसादी आदि कार्यक्रम हुए, जिसमें 11 हजार 11 सौ 111 किलोग्राम बजन क छपपन प्रकार के पकवान सजाए गए और बृज के 551 सन्तों की सेवाभाव से पूजा-अर्चना की गई।
ये कार्यक्रम 21 दिसम्बर से प्रारम्भ हुआ, पहले दिन दुग्धधार की परिक्रमा, कलश यात्रा, भजन सख्यां, लघु प्रसादी आदि कार्यक्रम हुए, दूसरे दिन कलश यात्रा व भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई और श्री गिरिराज धरण जी की महाआरती के बाद छप्पन भोग व फूल बंगला दर्शन, सन्त सेवा आदि कार्यक्रम हुए। जिसमें महाप्रसादी में आगरा, मथुरा, गोर्वधन सहित राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजराज, महाराष्ट्र आदि प्रान्तों के भारी सख्यां में सन्त व श्रद्वालुं शामिल हुए। कार्यक्रम में
अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्यामसुन्दर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल, मनोज गोयल, राकेश सिंघल, मोनू भाई, सुनील मित्तल, पीयूष जैन, आरके श्रोतिया, सचिन गोयल, बंटू भाई आदि का विशेष सहयोग जारी है।